फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Supporters protest agricultural laws by taking out tractor rally

हाथरस : सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया कृषि कानूनों का विरोध

Wed, 27 Jan 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Supporters protest agricultural laws by taking out tractor rally
हाथरस : ट्रैक्टर रैली के दौरान सीओ से होती सपा नेता सुरेंद्रपाल सिंह सेंगर की नोकझोंक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस की गहमागहमी के बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गांव रतिभानुपर में ट्रैक्टर रैली निकाली और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। एक किमी तक यह ट्रैक्टर परेड निकाली गई। उसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन देकर किसान और सपा कार्यकर्ता लौट गए।
परेड निकालने का ऐलान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने किया था। गणतंत्र दिवस के दिन सुबह से ही गांव में चारों तरफ सपा के ट्रैक्टर नजर आने लगे। परेड में एक जेसीबी मशीन भी शामिल थी। इसके ब्लेड पर किसान बैठे हुए थे। एक दिन पूर्व सपाइयों और पुलिस के बीच समझौता हुआ था कि परेड निर्धारित स्थल से निकलकर वापस गांव जाएगी। सुबह 11 बजे के बाद बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का काफिला सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह के आवास के बाहर से निकला।
विज्ञापन

यहां पर ओमवती यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की नींद नहीं खुल रही और वह कानून को वापस नहीं ले रही। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्रपाल सिंह सेंगर ने कहा कि उद्योगपतियों के इशारे पर बने तीनों कानून किसान विरोधी हैं, लेकिन केंद्र सरकार वार्ता का झांसा देकर किसानों को वापस करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा किसानों के साथ मिलकर उनकी लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी। ट्रैक्टर परेड कुछ दूर चली तो उसे एसडीएम अंजलि गंगवार और सीओ सुरेंद्र सिंह ने रोकने की कोशिश की। अधिकारियों की सपा नेता सुरेंद्र सिंह सेंगर से नोकझोंक हो गई। करीब एक किमी तक चलने के बाद परेड वापस लौट गई। इस मौके पर गिनेशचंद्र यादव, संजीव यादव, राना प्रताप सिसौदिया, देवेश सेंगर, कौशल चौहान, सुशील यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed