फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Supporters got information late in the evening of sentencing and sending former MLA to jail

हाथरस : पूर्व विधायक को सजा व जेल भेजने की देर शाम मिली समर्थकों को जानकारी

Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Supporters got information late in the evening of sentencing and sending former MLA to jail
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाने और उन्हें जेल भेजने की जानकारी उनके समर्थकों को देर शाम को हुई। तब तक डॉ. चौधरी को पुलिस अलीगढ़ जेल में निरुद्ध कर आई थी।
बात यदि डॉ. अनिल चौधरी के राजनीतिक कैरियर की करें तो वह वर्ष 2002 में सपा के टिकट पर सादाबाद विधानसभा सीट से लड़े थे और महज 76 वोटों से चुनाव हार गए थे। उसके बाद वह 2007 में रालोद से चुनाव लड़े और इस चुनाव को उन्होंने जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में रालोद से चुनाव लड़ा था लेकिन यह चुनाव वह हार गए थे।
विज्ञापन

तदुपरांत वर्ष 2020 में डॉ. अनिल चौधरी रालोद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि इस बार वर्ष 2022 के चुनाव में वह खामोश रहे थे। इधर, शुक्रवार को न्यायालय ने जब उन्हें सड़क दुर्घटना के एक मामले में एक साल की कैद की सजा सुना दी और सहपऊ थाना पुलिस उन्हें सादाबाद कोर्ट से सीधे अलीगढ़ जेल भी निरुद्ध कर आई। इसकी जानकारी देर शाम उनके समर्थकों व क्षेत्र के लोगों को हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed