फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Superintendent of Police listened to the problems of businessmen

हाथरस : पुलिस अधीक्षक ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

Sat, 27 Feb 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Superintendent of Police listened to the problems of businessmen
हाथरस : व्यापारियों के साथ बैठक करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन भी एसपी ने दिया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिले के व्यापारियों के साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक की। इस मौके पर उनसे संबंधित समस्याओं को सुना गया और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय घटना होने की आशंका होते ही तुरंत थाना स्तर या डायल 112 पर सूचना देने की अपील की और हर परिस्थिति में सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

सभी व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया। रुपयों का लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतने और ज्यादा नकदी बैंक या अन्य जगह ले जाते समय सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों के साथ कभी अपना बैंक संबंधी ब्योरा साझा नहीं करें। टावर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर इंटरनेट प्रयोग किए जाने पर साइबर अपराध का शिकार होने से बचा जा सकता है। जागरूक बनें और अपने धन की स्वयं सुरक्षा करने के सिद्धांत पर काम करें।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रह्म सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय शैलेंद्र कुमार वाजपेयी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed