Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Suman Dwivedi and Sonrupa got lyricist honor

हाथरस : सुमन द्विवेदी व सोनरूपा को मिला गीतकार सम्मान

Sat, 08 Jan 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Suman Dwivedi and Sonrupa got lyricist honor
गीतकार सम्मान समारोह में सम्मानित होती कवि‌यित्री। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सरला नारायण ट्रस्ट के बैनर तले शनिवार को नगर के हुमैरा गेस्ट हाउस में गीतकार सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें गीतकार सम्मान के लिए लखनऊ से पधारी गीतकार सुमन द्विवेदी एवं बदायूं की स्वर्गीय उर्मिलेश शंखधर की पुत्री सोनरूपा को यह सम्मान प्रदान किया गया। मौके पर नगर के गण्यमान्य और प्रतिष्ठित नागरिकों के अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
बता दें कि नगर के प्रसिद्ध गीतकार यश भारती पुरस्कार से सम्मानित डॉ. विष्णु सक्सेना प्रतिवर्ष सरला नारायण ट्रस्ट के आयोजन आयोजन में एक गीतकार का सम्मान करते हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल के चलते हुए यह आयोजन नहीं हो सका था, इसलिए इस बार दो गीतकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उनको नकद पुरस्कार के अलावा साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध गीतकार डॉ. सोम ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी उदय पुंढीर ने कहा कि कवि वास्तव में समाज का दर्पण है। इनकी वाणी से जो भी स्वर निकलता है, वह मां सरस्वती का स्वर होता है। यह समाज को नई दशा और दिशा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा से कवियों ने समाज का मार्गदर्शन किया है। स्वर्गीय पृथ्वीराज चौहान के यहां चंदवरदाई कवि का उल्लेख मिलता है, जोकि पृथ्वीराज का समय-समय पर मार्गदर्शन करते थे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में शिरकत करने का मौका मिला। मैं इनको शत-शत नमन करता हूं।

व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा की सिकंदराराऊ की धरती धन्य है। यहां संगीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने जन्म लिया। यह उनकी महानता है कि वह यश भारती पुरस्कार से प्राप्त राशि का उपयोग प्रतिवर्ष नए गीत कारणों का सम्मान करते करते हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कहा विष्णु सक्सेना वास्तव में बधाई के पात्र हैं, जो साहित्य और कविता को नई नई ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed