{"_id":"62d1b5dc5828165a2d4ac398","slug":"hathras-suggestions-from-organizations-for-organizing-dauji-fair-hathras-news-ali296113230","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दाऊजी मेले के आयोजन के लिए संगठनों से लिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दाऊजी मेले के आयोजन के लिए संगठनों से लिए सुझाव
विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृज क्षेत्र के मशहूर लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के 109वें आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सभी से मेला आयोजन के संबंध में सुझाव भी लिए।
डीएम ने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप इस बार मेले का आयोजन भव्यता से कराने का प्रयास किया जाएगा। मेले में प्रभावी सुरक्षा बंदोबस्त और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि संयोजक अच्छे होंगे तो कार्यक्रम भी अच्छे होंगे। उन्होंने मेले के दौरान शांति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और पीने के पानी की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मेले में साहित्य एवं सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं, जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
उन्होंने साहित्य, सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं को चिन्हित करके उनके बारे में जानकारी ली। मेले के कार्यक्रमों के बारे में उपयोगी सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध कराने के लिए लोगों से आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य ने मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेला परिसर की निगरानी 24 घंटे रखी जाएगी। संवाद