फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Subsidy will be trapped for 15,300 tube well farmers of the district

हाथरस : जिले के 15,300 नलकूप किसानों की फंसेगी सब्सिडी

Sat, 14 May 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Subsidy will be trapped for 15,300 tube well farmers of the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 15 हजार 300 नलकूप किसानों को बिजली के बिल पर मिलने वाली सब्सिडी फंस सकती है। जिले में कुल 19 हजार नलकूप कनेक्शनधारक हैं, लेकिन इनमें से मात्र 3,700 किसानों ने ही अपने नलकूपों पर मीटर लगवाए हैं। लिहाजा जिन किसानों ने मीटर नहीं लगवाए हैं, उनको सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। उन्हें पूरा बिल जमा करना होगा। गौरतलब है कि शासन ने मीटर लगवाने वाले नलकूप किसानों को आधे बिल पर सब्सिडी देने का आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में 19 हजार नलकूप किसान है। सरकार ने किसानों को नलकूपों का आधा बिल ही चुकाने की सुविधा दी है। उनके नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। इस मीटर की मदद से बिजली विभाग द्वारा नलकूपों पर बिजली की खपत की गणना की जाएगी, ताकि सरकार यह आकलन कर सके कि नलकूप किसानों को कुल कितनी बिजली की जरूरत है। अभी तक जिले के 37 सौ किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगवाए हैं।
विज्ञापन

बाकी 15 हजार 300 किसानों के यहां जून तक मीटर लगाने का लक्ष्य है। यदि किसानों ने मीटर नहीं लगवाया तो जुलाई माह से इन्हें पूरा बिल देना पड़ सकता है। उनको आधे बिल के रूप में मिल रही सरकारी सहायता बंद हो सकती है। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि नलकूप किसान जून के अंत तक नलकूपों पर मीटर लगवा लें। यदि मीटर नहीं लगवाया तो जुलाई से उन्हें आधे बिल के रूप में मिल रही सब्सिडी बंद हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed