फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students will not be able to appear for less than 75% attendance

हाथरस : 75 फीसदी से कम उपस्थिति पर विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा

Thu, 13 Oct 2022 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students will not be able to appear for less than 75% attendance
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से आए फरमान के बाद बागला डिग्री कॉलेज के प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिसमें 75 फीसदी हाजिरी के बिना परीक्षा में शामिल न होने देने की बात कही गई है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी कक्षाओं में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करें, ताकि उनकी निर्धारित उपस्थिति पूरी हो सके।
बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाएं तो आती हैं लेकिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम होती है। 75 फीसदी उपस्थिति होने पर ही विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे, अन्यथा की स्थिति में विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसका उत्तरदायित्व स्वयं विद्यार्थियों का होगा। सभी विद्यार्थी इसे गंभीरता से लें। वहीं, मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार हिंदी ने बताया कि इस बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी कक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed