फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students who get good marks will get cash prize

हाथरस : अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा नकद पुरस्कार

Sun, 15 May 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students who get good marks will get cash prize
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब श्रमिकों के बच्चे पढ़ने के साथ अच्छे अंक लाएंगे तो उन्हें सरकार की तरफ से नकद धनराशि का पुरस्कार दिया जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक योजना की शुरुआत की गई है। योजना में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पांच से साढ़े सात हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस में काफी उद्योग संचालित हैं। इनमें हजारों की संख्या में श्रमिक कार्य करते हैं। कोरोना काल में श्रमिकों की व्यवस्था डगमगा गई। इस कारण उनके सामने कई परेशानियां आ रहीं थीं। इस बीच शासन स्तर से श्रमिकों को राहत पहुंचाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है। इनमें से ही एक है गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक पुरस्कार योजना।
विज्ञापन

योजना के तहत कारखानों, वाणिज्यिक अधिष्ठानों और दुकानों में काम कर रहे श्रमिकों के दो बच्चों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, परास्न्नातक में 60 प्रतिशत अंक लाने पर पांच हजार रुपये, 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को साढ़े सात हजार रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि शासन स्तर से गणेश शंकर विद्यार्थी श्रमिक योजना लागू की गई है। योजना में पांच हजार से साढ़े सात हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्राविधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed