फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students showed enthusiasm in sports

हाथरस : खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया जोश

Thu, 13 Oct 2022 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students showed enthusiasm in sports
हाथरस : दून पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी और साथ में खड़े प्रधानाचा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विद्यालय प्रधानाचार्य जेके अग्रवाल ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के सीनियर बालक एकल वर्ग में टैगोर हाउस से 12वीं के श्वेतांक किशर शर्मा ने प्रथम, रमन हाउस से कक्षा 12वीं के हर्ष परमार ने द्वितीय, गांधी हाउस से कक्षा नौवीं के ऋषभ वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका एकल वर्ग में मिल्खा हाउस से कक्षा 11वीं की अर्पिता चौहान ने प्रथम, टैगोर हाउस से कक्षा 10वीं की कनिष्का मित्तल ने द्वितीय, रमन हाउस से कक्षा 10वीं की दर्शिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक एकल वर्ग में गांधी हाउस से कक्षा छठवीं के हर्षवर्धन पांडेय ने प्रथम, मिल्खा हाउस से कक्षा सातवीं के अंश पाठक ने द्वितीय, रमन हाउस से कक्षा छठवीं के अर्णव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालिका एकल वर्ग में गांधी हाउस से कक्षा सातवीं की पूर्वा वार्ष्णेय ने प्रथम, मिल्खा हाउस से कक्षा आठवीं की तनिष्का वर्मा ने द्वितीय, रमन हाउस से कक्षा सातवीं की वंशिका मोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी बालक एकल वर्ग में हर्षित उपाध्याय ने प्रथम, सविनय सिंह ने द्वितीय, शिवांग अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी बालिका एकल वर्ग में प्रज्ञा सिंह ने प्रथम, नव्या पूनिया ने द्वितीय, भावना शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय प्रधानाचार्य ने शाबाशी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी से वैष्णवी गुप्ता, अर्पिता चौहान, सुकृति निगम और इंग्लिश भाषा से वर्षा चौधरी, कविता सिसौदिया और मयंक भारद्वाज रहे। बेस्ट एंट्री में हिंदी से कक्षा 10वीं की वैष्णवी गुप्ता रहीं। स्कूल में व्हाइट डे समारोह का आयोजन किया गय्रा। कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थी सफेद रंग के वस्त्र धारण कर स्कूल आए। कार्यक्रम में मूवी शो, नृत्य एवं कविता पाठ की सुंदर प्रस्तुति की गई। दूध से बनी हुई सभी वस्तुओं का परिचय देते हुए उनका महत्व भी बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed