{"_id":"5e9b39fc8ebc3e6fd63f5859","slug":"hathras-students-returning-from-kota-will-be-quarantined-sikandhra-rahu-news-ali231648831","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोटा राजस्थान से लौटे छात्र होंगे क्वारेन्टाईन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोटा राजस्थान से लौटे छात्र होंगे क्वारेन्टाईन।
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राजस्थान के कोटा से लौटे स्थानीय छात्र-छात्राओं को 14 दिन तक क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। ये बातें एसडीमए विजय शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र-छात्राएं कोटा में रहते हैं।
राज्य सरकार अपनी बसें भेज कर उनके घर पर पहुंचाने का कार्य कर रही है। एसडीएम के अनुसार यदि तहसील का कोई छात्र यहां आता है तो उसे पहले 14 दिन नगर के आइसोलेशन सेंटर में रहना पड़ेगा।
उसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण होगा तभी घर जाने की अनुमति मिलेगी। एसडीएम ने कहा कि कोई भी बाहर से आए उसको लेकर जिला तथा स्थानीय प्रशासन किसी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। पूरी तरह तसल्ली होने के बाद ही वापस घर में रहने के लिये भेजा जाएगा।