फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students not tomorrow, citizens of today: province heads

हाथरस: छात्र कल के नहीं, आज के नागरिक: प्रांत प्रमुख

Sun, 01 Nov 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Students not tomorrow, citizens of today: province heads
हाथरस: बागला डिग्री कॉलेज में आयोजित एबीवीपी के कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग का आयोजन रविवार को बागला इंटर कॉलेज में हुआ। शुभारंभ प्रांत प्रमुख डॉ. राकेशचंद्र चतुर्वेदी, विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल, जिला प्रमुख आलोक गुप्ता, जिला सह संयोजक प्रियंका त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया।
वर्ग के प्रथम सत्र में विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल ने विद्यार्थी परिषद के परिचय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभाविप का शैक्षिक परिवार की कल्पना में विश्वास व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रचनात्मक दृष्टिकोण है। व्यक्ति निर्माण की संकल्पना के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के उद्देश्य को प्राप्त करना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का रचनात्मक दृष्टिकोण है। दूसरे सत्र में प्रांत प्रमुख डॉ. राकेशचंद्र चतुर्वेदी ने सैद्धांतिक भूमिका विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारी सोच में छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है। इसके अंतर्गत हमने छात्र को कल का नहीं, बल्कि आज का नागरिक माना है। यह हमारी सबसे बड़ी सैद्धांतिक सोच है।
विज्ञापन

तीसरे सत्र में विभाग संयोजक सौरभ शर्मा व जिला विस्तारक दिव्यांशु पचौरी ने कार्यपद्धति पर चर्चा की। सौरव शर्मा ने कहा कि हमारे काम करने का तरीका अपनी विचारधारा का ही एक हिस्सा है। मिलकर काम करना, मिलकर नाम, एक दूसरे के स्वभाव को जानते समझते हुए साथ-साथ परस्पर स्वीकार्यता के साथ काम करना परिषद की कार्यशैली का हिस्सा है। जिला प्रमुख आलोक गुप्ता ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। जिले की सभी नगर इकाइयों की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस नगर का अध्यक्ष अजय गौड़, नगर मंत्री अनमोल अग्निहोत्री व तहसील संयोजक दीपक शर्मा तथा सह संयोजक गौरव रावत को नियुक्त किया गया। सादाबाद नगर में नगर अध्यक्ष अरुण कुमार, नगर मंत्री मोहित चौहान व तहसील संयोजक मनीष गौतम को नियुक्त किया गया। सहपऊ का नगर मंत्री चंद्रभानु गौतम को नियुक्त किया गया। सासनी तहसील का संयोजक समीर हुसैन व सह संयोजक शशांक को नियुक्त किया गया। हाथरस जंक्शन का नगर संयोजक नीरज गोस्वामी को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed