फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students found celebrating Rose Day suspended

हाथरस: रोज डे मनाते मिले छात्र-छात्रा निलंबित

Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Students found celebrating Rose Day suspended
रोज डे मनाते रहे थे छात्र-छात्रा, किए निलंबित
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज की अनुशासन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
दोनों विद्यार्थियों के परिजनों को भी भेजा गया अनुशासनहीनता का पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के बागला डिग्री कॉलेज में छात्र व छात्रा को रोज डे मनाते हुए अनुशासन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जिस पर दोनों को निलंबित करते हुए परिजनों को पत्र भेजा गया है। दोनों पर अनुशासन हीनता का आरोप है।
वेलेंटाइन वीक को लेकर बागला डिग्री कॉलेज की अनुशासन विभाग की टीम काफी सक्रिय नजर आ रही है। कॉलेज में ऐसे छात्र-छात्राओं पर नजर रखी जा रही है, जो इस वीक के तहत कुछ हरकत कर सकते हैं। मुख्य अनुशासन अधिकारी चंद्रशेखर रावल अपनी टीम के साथ कॉलेज का भ्रमण कर रहे थे। इस बीच एक कक्षा कक्ष में एक छात्रा व एक छात्र बैठे हुए थे। छात्र छात्रा को गुलाब का फूल दे रहा था।
विज्ञापन

इसी बात पर अनुशासन विभाग की टीम ने दोनों पकड़ लिया और फिर नाम पता पूछने के नाम उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। ये दोनों बी-कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। मुख्य अनुशासन अधिकारी चंद्रशेखर रावल ने बताया कि दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए, उनके परिजनों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed