फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Students did not return home from Ukraine, family worried

हाथरस : यूक्रेन से स्वदेश नहीं लौटे विद्यार्थी, परिजन चिंतित

Tue, 01 Mar 2022 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Students did not return home from Ukraine, family worried
यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से बात करते सादाबाद तहसीलदार। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूक्रेन और रूस के मध्य हुए युद्ध में जिले के कई विद्यार्थी अभी फंसे हुए हैं। पिछले कई दिन से उनके परिजन बेहद चिंतित हैं। वह अपने बच्चों से लगातार संपर्क में हैं। कुछ विद्यार्थी यू्क्रेन में ही फंसे हैं तो कुछ वहां के निकटवर्ती देशों में पहुंच गए हैं।
अगले एक-दो दिन में इनके अपने देश में आने की संभावना है। इधर, प्रशासन भी इन बच्चों के परिजनों के संपर्क में है। यूक्रेन और रूस के युद्ध के बाद जिले के 12 विद्यार्थी अभी वहीं फंसे हैं। इनमें 10 सादाबाद के और दो हाथरस सदर तहसील के हैं।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी आशीष अभी यूक्रेन में भी फंसे हुए हैं और वह बंकर में शरण लिए हुए हैं। उनके परिजन बेहद चिंतित दिखे और आशीष से निरंतर संपर्क में रहे। वहीं इगलास रोड स्थित गांव मूंगसा के निवासी अंकित पुत्र अनिल शर्मा रोमानिया पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की मानें तो वह कल रोमानिया से अपने देश पहुंच जाएंगे। अंकित के पिता अनिल छत्तीसगढ़ में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अंकित फ्लाइट से मंगलवार को या तो मुंबई आएंगे या फिर दिल्ली। उन्होंने बताया कि अंकित इस समय रोमानिया एयरपोर्ट पर हैं। इधर, सादाबाद के भी कुछ विद्यार्थी या तो यूक्रेन में फंसे हैं या फिर निकटवती देशों में पहुंच गए हैं। इसे लेकर परिजन पूरे दिन बेहद चिंतित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed