फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strikes of social distancing at polling stations

हाथरस : मतदान केंद्रों पर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Fri, 16 Apr 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Strikes of social distancing at polling stations
हाथरस : एक मतदान केंद्र पर बिना मास्क लगाए ड्यूटी करतीं मतदान कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ते ही नजर आईं। तमाम मतदान केेंद्रों पर वोटर बिना मास्क के नजर आए। यही नहीं काफी मतदान केंद्रों पर तो मतदान कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने ही मास्क नहीं लगा रखे थे। कोेविड डेस्क भी नहीं थी।
लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंस, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। पंचायत चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा वोटर डालने मतदान केंद्रों पर जाने वालों को भी कोरोना के नियमों का पालन करने की सीख दी गई, लेकिन ज्यादातर मतदान केंद्रों पर कोविड के नियमों का लोग मजाक उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन

बहुत से लोग तो ऐसे थे, जिन्होंने मास्क ही नहीं लगा रखा था। वहीं मतदान केंद्रों के बाहर वोट डालने वालों की लाइनों को देख कर इस बात का खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोशल डिस्टेंस का कितना पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed