{"_id":"6349ab6b7f749a0a6a785f52","slug":"hathras-strict-warning-to-gram-panchayat-officer-and-ta-hathras-news-ali302666958","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम पंचायत अधिकारी व टीए को कठोर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम पंचायत अधिकारी व टीए को कठोर चेतावनी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की ग्राम पंचायतों में बन रहे अमृत सरोवरों को परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील ने निरीक्षण किया। इस दौरान 15 दिन में अमृत सरोवर को पूर्ण कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुरसान और तकनीकी सहायक (टीए) को दिए। इस क्रम में गांव कंचना में कच्चा कार्य पूर्ण न करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी राम किशन और टीए हरि प्रसाद गोला को कठोर चेतावनी जारी की गई है।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित अन्य विभागों के माध्यम से अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इन पर कच्चा व पक्का निर्माण कार्य विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया जा रहा है। मनरेगा के तहत इन अमृत सरोवरों का जीर्णोद्घार कराया जा रहा है। इस क्रम में विकास खंड मुरसान के गांव लहरा, रामगढ़, बर्द्धवारी, जटोई और कंचना में अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य का पीडी राजेश कुरील ने निरीक्षण किया।
इस दौरान पीडी ने बीडीओ मुरसान को ब्लॉक क्षेत्र में हो रहे सभी अमृत सरोवर का निर्माण कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं गांव कंचना में बन रहे अमृत सरोवर पर कच्चा निर्माण कार्य भी पूर्ण न होने पर पीडी ने नाराजगी जताई। पीडी ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व टीए को कठोर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिवस में कार्य पूर्ण नहीं होता है तो विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। संवाद