फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strengthen booth structure together with Shakti Kendra coordinators: Chaurasia

हाथरस : शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ मिलकर बूथ की संरचना को करें मजबूत : चौरसिया

Sat, 27 Nov 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Strengthen booth structure together with Shakti Kendra coordinators: Chaurasia
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर बैठक की दीप जलाकर शुरुआत करते प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया। संवा - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को हाथरस विधानसभा क्षेत्र की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के सभी प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक व मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह चुनाव प्रभारी संजीव चौरसिया उपस्थित रहे।
चौरसिया ने कहा कि भाजपा के लिए बूथ तक के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं। चुनाव में बूथ अध्यक्ष की महत्ता सबसे अधिक होती है। इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने बड़े पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। अब प्रत्येक शक्ति केंद्र प्रभारी का ये दायित्व है की वह शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ की संरचना को मजबूत करें। नियमित रूप से बैठक करके कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखें। इसके साथ ही हर बूथ पर संगठन द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए टू और बीएलओ के साथ मिलकर बढे़ हुए और कटे हुए वोटों को सही कराएं। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए नये वोटर बनवाएं।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बूथों तक की संरचना को मजबूत करने के लिए और हर बूथ तक भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीति को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया टीम द्वारा 1304 व्हाटस एप ग्रुप बनाए गए हैं। इनके माध्यम से हमारी नीतियों का प्रचार-प्रसार आसानी से और भी त्वरित गति से होगा। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री जीएस धर्मेश, हाथरस विधानसभा प्रभारी चौ. नत्थी सिंह, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, क्षेत्रीय मंत्री राजीव शर्मा, डौली माहौर, महेंद्र सिंह आचार्य हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, हरीशंकर राना, प्रीती चौधरी, अविनाश तिवारी, श्वेता दिवाकर, प्रेम सिंह कुशवाहा, पवन रावत, संध्या आर्य, शीलेंद्र गौड़, अखिलेश गुप्ता, सुनीता वर्मा, दुर्गेश नंदिनी, स्मृति पाठक, शालिनी पाठक, कुसुमा देवी मदनावत, सत्यपाल मदनावत, रामकुमार वर्मा, ध्रुव शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, शरद माहेश्वरी. रामवीर सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, महेशचंद्र वर्मा, नीरेश सिंह, दीपेश कुमार, विवेक रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed