{"_id":"63752a6138509e0d32017397","slug":"hathras-stopped-salary-of-nine-gram-panchayat-officers-stopped-increment-of-one-hathras-news-ali3048994174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों का रोका वेतन, एक की रोकी वेतन वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नौ ग्राम पंचायत अधिकारियों का रोका वेतन, एक की रोकी वेतन वृद्धि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बरतने के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने 12 ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सात ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की डीपीआरओ सुबोध जोशी ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार की स्थाई वेतनवृद्धि, ग्राम पंचायत अधिकारी ऋषि शर्मा एवं मुकेश पचौरी की अस्थायी वेतन वृद्धि रोक दी है। ग्राम पंचायत अधिकारी निहारिका, उमलेश यादव, आजय कुमार, देवेंद्र गौतम, मनीष कुमार वर्मा, प्रेमचंद्र और प्रेमकुमार का माह नवंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
इस क्रम में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) विवेक कुमार, पूजा चौधरी, सत्येंद्र सिंह की अस्थायी वेतन वृद्धि, राजवीर सिंह, प्रशांत कुमार, सूर्यकांत वर्धन की स्थायी वेतनवृद्धि रोकने की संस्तुति जिला विकास अधिकारी से की है। वीडीओ शशिकांत सिंह का माह नवंबर का वेतन रोकने भी संस्तुति की है। संवाद