फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: stone pelting in electoral rivalry, 18 people sued

हाथरस : चुनावी रंजिश में हुआ पथराव, 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 May 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: stone pelting in electoral rivalry, 18 people sued
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिंघर्र में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर गाली-गलौज हुई और पथराव भी किया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष की तरफ से 12 और दूसरे पक्ष की तरफ से छह लोग नामजद किए गए हैं।
गांव में प्रधान और बीडीसी सदस्य के चुनाव को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। बताते हैं कि सोमवार की सुबह गांव के रामअवतार पुत्र नरेशचंद्र शर्मा अपने प्लॉट पर निर्माण के लिए नींव खोदवा रहे थे। मौके पर निर्माण सामग्री पड़ी थी। दूसरे पक्ष के गौरव तोमर पुत्र विजय सिंह एवं उसके सहयोगियों ने यह कहते हुए विरोध किया कि यह भूमि उनकी नहीं है। इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। जमकर गाली-गलौज हुई। लोग छतों पर चढ़ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

लोग बचने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी इधर-उधर भाग गए। रामअवतार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सतेंद्र सिंह, भुवनेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, बिंटू, उपेंद्र, गौरव उर्फ हैप्पी को नामजद किया गया है, जबकि गौरव तोमर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कन्हैया, रामअवतार, कोमल सिंह, भीम सिंह, करन सिंह, इंदल सिंह, मनोज तोमर, पवन शर्मा, बंटी, कृष्णमुरारी, रोहित शर्मा, बाला शर्मा को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भूखंड पर निर्माण एसडीएम द्वारा निर्णय होने तक रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed