{"_id":"60bd0ef28ebc3eb602032e74","slug":"hathras-sticks-and-sticks-carried-on-the-division-of-the-house-hathras-news-ali2648751164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर के बंटवारे को लेकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर के बंटवारे को लेकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के गणेशगंज में घर के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और फिर उनका शांतिभंग के तहत चालान कर दिया।
शहर के खातीखाना गणेशगंज स्थित एक मकान के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। आए-दिन उनके बीच कहासुनी और मारपीट होती रहती है। शनिवार की देर रात को एक भाई अपने हिस्से की तरफ कुछ काम करा रहा था। इस बीच उसके दूसरे भाइयों के परिवार के लोग भी वहां आ गए और उसके व उसके बेटों से मारपीट कर दी।
इसे लेकर वहां हंगामा हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के एक युवक को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां से उनका शांतिभंग मेें चालान कर दिया गया।