फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Status of Government Women Communication Home and Child Improvement Home

हाथरस : राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह व बाल सुधार गृह की जानी स्थिति

Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Status of Government Women Communication Home and Child Improvement Home
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव चेतना सिंह ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान महामारी को देखते हुए ऑनलाइन (गूगल मीट) के माध्यम से राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह, मथुरा व बाल सुधार गृह मथुरा की स्थिति जानी और वहां निरुद्ध संवासिनियों व किशोरों को विधिक जानकारी दी।
इस समय राजकीय महिला संप्रेक्षण गृह मथुरा में 15 संवासिनी निरुद्ध हैं। सचिव ने संवासिनियों से वार्ता की। उनके खाने-पीने, रहने और चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली गई। इस जिले की वहां दो संवासिनी हैं। उसमें एक के साथ एक बच्चा भी है। किसी भी संवासिनी के द्वारा विधिक सहायता के लिए अवगत नहीं कराया गया है। इसके साथ ही बाल सुधार गृह मथुरा में वर्तमान में कुल 72 बच्चे निरुद्ध हैं, जिनमें 22 बच्चे जनपद हाथरस से संबंधित है।
विज्ञापन

सभी निरुद्ध महिला संवासिनियों व किशोरों को जानकारी देते हुए सचिव ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सभी मास्क का प्रयोग करें। सैनिटाइजर व साबुन से बार-बार हाथ साफ करते रहें। आपस में एक-दूसरे से सामाजिक दूरी रखें। खाने-पीने व गर्म पानी का अधिक से अधिक सेवन करें और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी महिला संवासिनी अथवा किसी किशोर को कोई परेशानी हो है तो अविलंब अधीक्षक/अधीक्षिका को अवगत कराएं। अधीक्षिका को सचिव ने निर्देशित किया कि बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संवासिनी अथवा किशोर को परेशानी होने पर अविलंब परामर्श के लिए चिकित्सक से संपर्क स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed