फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Start encroachment campaign started in the city

हाथरस: शहर में हुई अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत

Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Start encroachment campaign started in the city
हाथरस: बागला कॉलेज मार्ग पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : HATHRAS
शहर में हुई अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

पालिका प्रशासन व पुलिस ने जेसीबी के साथ चलाया अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। इस मौके पर जेसीबी की मदद से स्थाई अतिक्रमण को क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं पालिका ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी। इस मौके पर कई स्थानों पर विरोध का सामना भी करना पड़ा। पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर के बागला कॉलेज मार्ग पर नगर पालिका प्रशासन व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस मौके पर दुकानों के बाहर बने पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस अभियान को दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान पालिका प्रशासन की कई दुकानदारों से भी झड़प हुई। इस दौरान एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने भी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने पालिका प्रशासन को निर्देेश दिए कि शहर में अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी कराकर चिह्नित किया जाए। इसके बाद रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए। साथ ही अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला जाए। इस मौके पर कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी रवेंद्र कुमार, ईओ डॉ. विवेकानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed