{"_id":"630100dbdddd6e05eb45df78","slug":"hathras-sports-plays-start-coming-power-lines-will-be-repaired-hathras-news-ali2985144134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेल-तमाशों का आना शुरू, विद्युत लाइनों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेल-तमाशों का आना शुरू, विद्युत लाइनों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
मेले में तैयार होते झूले। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला परिसर में खेल-तमाशे वालों का आना शुरू हो गया है। मेला परिसर में शिविरों को लगाने की शुरुआत हो गई है। बिजली विभाग द्वारा रविवार को मेला क्षेत्र की ओर जाने वाली लाइनों की मरम्मत कराई जाएगी। इस कारण सुबह नौ बजे से 12 बजे तक कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
उल्लेखनीय है कि बृज के प्रसिद्ध लक्खी मेला की शुरुआत दो अगस्त से होगी। मेले में संगीत सम्मेलन, पंजाबी दरबार, लाफ्टर शो सहित कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके लिए आयोजकों द्वारा नामचीन कलाकारों व खिलाड़ियों से संपर्क किया जा रहा है। मेला परिसर में ब्रेक डांस, नाव, चरख आदि झूलों को लगाने का काम शुरू हो गया है।
मंदिर परिसर में रंगाई पुताई का काम तेज हो गया है। रविवार को बिजली विभाग द्वारा मेला क्षेत्र की लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इस कारण वाटर वर्क्स विद्युत उपकेंद्र से जुड़े जिला न्यायालय, किला गेट, सीयल खेड़ा, गोशाला, कृष्णानगर, गणेश गंज, ढकपुरा रोड, नगला चौबे, कांशीराम टाउनशिप, नयाबांस, तरफरा रोड, चामड़ गेट आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।