{"_id":"60c4f50e8ebc3e8a646963eb","slug":"hathras-speed-up-in-construction-of-overbridge-at-pond-crossroads-hathras-news-ali265368125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के निर्माण में आई तेजी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य पूरा जल्द पूरा होने की उम्मीद है, जिससे जाम से जूझते लोगों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने गार्डर को स्थापित करने के साथ काम को पूरा कर दिया, लेकिन उसके बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते ऑक्सीजन न मिलने के कारण सेतु निगम अपने हिस्से का काम शुरू नहीं कर पाया। सेतु निगम को वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन के करीब 30 सिलिंडर चाहिए।
इस कारण काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा था। अब चूंकि सरकार ने औद्योगिक प्रयोग के लिए भी ऑक्सीजन देने की छूट दे दी है, इसलिए ओवरब्रिज निर्माण में फिर तेजी आ रही है। यदि मौजूदा गति से काम चलता रहा तो अगले दो माह में तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज बिनकर तैयार हो जाएगा।