{"_id":"61f43450991768602c1675de","slug":"hathras-speed-post-of-postal-department-is-increasing-the-enthusiasm-of-voters-hathras-news-ali284020456","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डाक विभाग का स्पीड पोस्ट बढ़ा रहा मतदाताओं का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डाक विभाग का स्पीड पोस्ट बढ़ा रहा मतदाताओं का उत्साह
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ गली, मोहल्लों और चौराहों पर सियासी चर्चाओं का जोर है तो दूसरी तरफ डाक विभाग भी मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने में लगा है। पोस्टमैन की मदद से हर रोज दो हजार पहचान पत्रों को मतदाताओं तक पहुंचाने के प्रयास चल रहे हैं। अब तक करीब 10 हजार लोगों के पहचान पत्र पोस्टमैन के जरिये उनके घरों तक पहुंचा दिए गए हैं। तहसीलों से आने वाले पहचान पत्रों को पहले कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। इसके लिए अलग से एक काउंटर बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 हजार नए मतदाता शामिल हुए हैं। बीते दिनों बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की मदद से चले अभियान के दौरान लोगों वोट बढ़वाने व कटवाने का काम कराया। अब चुनाव की घोषणा के बाद नए मतदाताओं को पहचान पत्र पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले की तहसीलों से पहचान पत्रों को मुख्य डाकघर पहुंचाया जा रहा है।
इन पहचान पत्रों को तहसीलों से आने के बाद पहले कम्प्यूटर में फीड किया जा रहा है। उसके बाद पोस्टमैन को वितरण के लिए दिया जा रहा है। शहर में 10 व ग्रामीण अंचल में एक दर्जन से अधिक पोस्टमैन पहचान पत्रों के वितरण के कार्य में लगे हैं। इनकी मदद से हर रोज करीब दो हजार पहचान पत्रों का वितरण किया जा रहा है, ताकि मतदान से पहले सभी नए लोगों को पहचान पत्र मिल सकें। संवाद