{"_id":"609971768ebc3ecd8c08a406","slug":"hathras-sp-knows-the-condition-of-corona-curfew-in-the-city-hathras-news-ali2628380118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी ने शहर में जाना कोरोना कर्फ्यू का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी ने शहर में जाना कोरोना कर्फ्यू का हाल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली सदर पुलिस के साथ शहर में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू की हकीकत जानी। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे बाइक सवारों को हिदायत दी और उन्हें मास्क देकर आगे से बिना मास्क पहने घर से न निकलने की हिदायत दी।
एसपी ने सोमवार को अपने काफिले के साथ शहर में कोरोना कर्फ्यू का हाल जाना। शहर के रामलीला मैदान, कोमल कांपलेक्स आदि बाजारों में पैदल मार्च किया। बिना मास्क पहने बाइक से जाते एक युवकों को रोका और उन्हें खुद मास्क दिया। अपने सामने मास्क पहनने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो दुकानदार चोरी छिपे दुकानों को खोलकर सामान की बिक्री कर रहे हैं, वह ऐसा कतई न करें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।