{"_id":"5fe4de358ebc3e3d9221a0c2","slug":"hathras-sourav-s-innings-leads-the-fatal-warriors-team-to-the-semi-finals-hathras-news-ali251994672","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सौरव की पारी से घातक वारियर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सौरव की पारी से घातक वारियर्स की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
हाथरस : बागला कॉलेज के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में विजयी टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला कॉलेज के मैदान पर चल रहे एचसीएल वन बागला कप में बृहस्पतिवार को हुए दूसरे मुकाबले को जीतकर घातक वारियर्स की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
एचसीएल टूर्नामेंट में सुबह पहला मैच राणा सुपर वारियर्स और ब्लू पैंथर के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतकर ब्लू पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू पैंथर की टीम महज 79 ही रन बना सकी, जिसमें मानव ने 17 और अनिकेत ने 15 रन बनाए। राणा सुपर वारियर्स की ओर से इकबाल ने चार विकेट, युवराज और मनीष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा वारियर्स की टीम ने महज 12 ओवर में चार विकेट खोकर 79 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
राणा वारियर्स की ओर से ताबिश राणा ने 17 रन मनीष ने 15 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच इकबाल रहे। दूसरा मैच घातक वारियर्स व एमएस सुपर किंग्स के मध्य हुआ। घातक वारियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला किया। टीम के चार विकेट जल्दी गिर गए। सौरव व अमन की पारी से टीम ने 172 रन बनाए। सौरव 56 व उमर ने 41 रन बनाए। हसीन व प्रमोद ने दो-दो विकेट लिए। एसएस सुपर किंग्स की टीम 120 पर आउट हो गई। सौरव शर्मा ने 39 रन की पारी खेली। सौरव चंद्रा ने तीन व सागर ने चार विकेट लिए। मैन आफ द मैच सौरव चंद्रा को चुना गया। अंपायरिंग संजय गोवर व दिनेश ने की। आयोजक अनिल वर्मा, राजेश शर्मा, संजय ग्रोवर, मनोज शर्मा, संजीव शर्मा, राजाबाबू गहलोत, सन्नी, मुकुल दीक्षित, अखिल शर्मा, फरान, अरुण, राहुल, अकरम आदि थे।