{"_id":"5f9efa8c8ebc3e9b8e692bc2","slug":"hathras-soon-to-set-up-a-university-and-a-big-hospital-in-the-district-hathras-news-ali24776852","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जल्द ही जिले में स्थापित कराएंगे एक विश्वविद्यालय व बड़ा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जल्द ही जिले में स्थापित कराएंगे एक विश्वविद्यालय व बड़ा अस्पताल
विज्ञापन
हाथरस: रामवीर उपाध्याय, सादाबाद विधायक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय का कहना है कि इस समय क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती चल रही है, जिससे किसान, व्यापारी व सभी लोग काफी परेशान हैं। छोटे-छोटे बकायेदारों के भी छापा मारकर बिजली विभाग कनेक्शन काट रहा हैं। इससे भी लोग बेहद परेशान हैं। वह अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब वे ऊर्जा मंत्री थे, तब जिले में 24 घंटे बिजली आती थी और लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि हाथरस में अभी अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था नहीं है। वह हाथरस में जल्द ही बहुत अच्छी यूनिवर्सिटी स्थापित कराएंगे, जिसमें हर तरह की फैकल्टी होगी। वह एक बड़ा अस्पताल भी हाथरस में बनाएंगे। यह अस्पताल वह अपनी लहरा रोड स्थित जमीन पर स्थापित कराएंगे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए उन पर बसपा कार्यालय से एक वरिष्ठ नेता का फोन आया था। इस पर उन्होंने यह भी तय किया था कि वह बसपा के समर्थित उम्मीदवार को ही वोट देेंगे। उपाध्याय ने कहा कि वह बसपा के टिकट पर ही चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। अगले राजनीतिक कदम के बारे में उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों से राय लेकर ही यह तय करेंगे कि आखिर क्या कदम उठाया जाए।