Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Son-grandson killed the elderly by crushing them with bricks

हाथरस : बेटे-नाती ने मिलकर ईंटों से कुचलकर की बुजुर्ग की हत्या

Wed, 10 Aug 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Son-grandson killed the elderly by crushing them with bricks
मृतक हरवीर का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत महरारा के मजरा नगला चिमन में सोमवार की देर रात को एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने पिता की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दूसरे बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एटा जिले के गांव ऊंचागांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे जमीन का झगड़ा सामने आया है।
इस गांव निवासी 70 वर्षीय हरवीर सिंह के दो बेटे थे। मृतक हरवीर का खेत के बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र नरेंद्र से विवाद चल रहा था। उनके पास आठ बीघा जमीन थी, जिसमें से कुछ दिन पूर्व उन्होंने पांच बीघा जमीन बेच दी थी। तीन बीघा जमीन को उन्होंने खुद को और दोनों बेटे को बराबर दे दिया था। हत्या के आरोपी का कहना था कि उनके पिता और जमीन बेचना चाहते थे। इसके लिए वह मना कर रहा था।
विज्ञापन

इधर, मृतक के छोटे बेटे दिनेश का कहना है कि उनका बड़ा भाई पूरी जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसको लेकर वह पिता से झगड़ा करता रहता था। सोमवार शाम को वह रिश्तेदारी में दावत खाने गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस आया। घर में बिजली नहीं थी। उसने तारों को लगाकर बिजली चालू की और देखा कि पिता चारपाई पर नहीं थे। उसने पिता को आसपास तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने कमरे की कुंदी खोलकर अंदर झांका तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। पिता की किसी ने हत्या कर दी थी। उनकी कनपटी पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के निशान थे। उनके सिर से काफी खून बह रहा था। शव को देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर पड़ोसी आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि नगला चिमन निवासी दिनेशचंद्र ने सोमवार की रात को उसके पिता हरवीर सिंह की हत्या कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। छोटे पुत्र की तहरीर पर उसके भाई बड़े भाई नरेंद्र सिंह एवं उसके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही उनको जिला एटा के गांव ऊंचागांव से गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, पेवर्स ईंट आदि सामान को बरामद कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed