{"_id":"5eb6e6918ebc3e908c641490","slug":"hathras-soldier-injured-in-vehicle-collision-hathras-news-ali233285755","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: वाहन की टक्कर से घायल हुए सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: वाहन की टक्कर से घायल हुए सिपाही की मौत
विज्ञापन
हाथरस: मृत सिपाही छत्तर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए जलेसर में तैनात सिपाही की मौत हो गई। उनका कई दिनों से मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्रपाल (52 वर्ष) पुत्र खिलौनीराम निवासी अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव हरजी का बास हाल निवासी नाई का नगला एटा जनपद के थाना जलेसर में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 26-27 अप्रैल की देररात को वह बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ रोड की ओर जा रहे थे। इस बीच किसी वाहन ने एआरटीओ दफ्तर के पास क्षत्रपाल को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। जिला अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया गया था।
उन्हें मथुरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक चले इलाज के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की दोपहर को इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव को पुलिस लाइन से मौके पर पहुंची टीम ने सलामी दी।