फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Social media helps in identification of woman

हाथरस : सोशल मीडिया बना महिला की पहचान में मददगार

Sat, 20 Feb 2021 10:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Social media helps in identification of woman
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पटा खास में शनिवार की देर शाम को एक मानसिक अस्वस्थ महिला गांव के निकट लोगों को घूमती हुई मिली। गांव के लोगों ने पूछताछ करने की कोशिश की तो पता चला कि वह महिला उनकी बातों को समझ नहीं पा रही है। यह देख गांव में काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी और उसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पहचान के लिए लोगों ने डाल दिया। कई घंटे बाद महिला की पहचान हो गई।

सुभाष कुंतल निवासी गांव पटा खास मुरसान ने बताया कि शनिवार की देर शाम को यह महिला गांव के निकट में घूम रही थी। यह बात जब सुभाष कुंतल की मां को पता चली तो उन्होंने उस महिला से बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन महिला अपने बारे में कुछ नहीं बता सकी। सोशल मीडिया पर फोटो डालने के बाद महिला के परिजन गांव पटाखास पहुंच गए। गांव बेरीसला मुरसान के रहने वाले लोगों ने बताया कि है यह महिला उनके परिवार की है यह शनिवार की दोपहर को अचानक घर से निकल आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed