फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Six vicious crooks who carried out robbery incidents arrested

हाथरस : लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह शातिर बदमाश गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Six vicious crooks who carried out robbery incidents arrested
हाथरस : पुलिस की गिरफ्त में बदमाश और गिरोह की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस ने लूट की चार वारदातों का खुलासा कर छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ढाई लाख रुपये, गल्ला, लूटा गया मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में कृष्णा सिंह पुत्र सुरेशचंद्र निवासी नगला बीच थाना चंदपा गांव कोटा में जनसेवा केंद्र की दुकान पर काम करता है। केंद्र में बाइक पर सवार बदमाशों ने 14 नवंबर 2021 को लूट की घटना को अंजाम दिया था। थाना हाथरस गेट क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी अलीगढ़ रोड निवासी नवनीत वार्ष्णेय पुत्र गिरीशचंद्र की मंडी में कमीशन एजेंट की दुकान है।
विज्ञापन

21 अक्तूबर 2021 की सुबह वह रोजाना की तरह अपनी स्कूटी से अकेले घर से मंडी समिति के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से खड़े तीन युवकों ने स्कूटी को धक्का मारकर गिरा दिया और स्कूटी में रखे बैग को छीनकर भाग गए। इसके अलावा पांच दिसंबर 2021 को कोतवाली सदर क्षेत्र के तरफरा रोड में दाल मिल में चौकीदार रामगोपाल गुप्ता को बातों में लगाकर बाइक सवार बदमाश गल्ला व चेकबुक, क्रेडिट कार्ड आदि छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिसंबर 2021 को कोतवाली सदर इलाके के नवीपुर रजबहे के पास स्थित दुकान में बाइक सवार बदमाश नरेंद्र सिंह से मोबाइल छीनकर भाग गए थे। इन सभी घटनाओं के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देशन में एसओजी टीम पिछले दो महीने से इन सभी घटनाओं के खुलासे में लगी थी। अब एसओसी और मुरसान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कोटा स्थित खंडहर से छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने देवेंद्र उर्फ छोटू उर्फ लाला पुत्र रनवीर निवासी नगला अमरा मुरसान, ओसामा पुत्र मईउद्दीन निवासी शमसाद मार्केट भमोला थाना सिविल लाइन अलीगढ़, बली मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद निवासी कोटा मुरसान, दीपक पुत्र जगदीश निवासी पीहरी मुरसान, मुख्तियार सिंह पुत्र मुहम्मद इशाक निवासी कोटा मुरसान और करतार उर्फ स्वामी उर्फ कृष्णा उर्फ गुरू पुत्र केरन सिंह निवासी गोपालनगर माल गोदाम रोड थाना हाईवे मथुरा को गिरफ्तार किया। इनका एक साथी गुलफाम निवासी मजहर की कोठी नीवरी थाना रोरावर अलीगढ़ अभी फरार है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए एसओजी और मुरसान थाना पुलिस की सराहना की है। उन्होंने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
यह माल हुआ बरामद
हाथरस। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए ढाई लाख रुपये, लूट का गल्ला व मोबाइल फोन, घटनाओं में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक व एक प्लेटिना बाइक, दो अवैध तमंचा 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संवाद
पढ़ाई के बाद भी नहीं मिला रोजगार तो करने लगे लूटपाट
हाथरस। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने जुर्म का इकबाल करते हुए कहा है कि कि लूट, डकैती और नकबजनी की घटनाएं कारित करने के लिए उनका एक संगठित गिरोह है। गिरफ्तार अभियुक्त बली मोहम्मद निवासी कोटा अपने ही गांव में अंडे की दुकान लगाता है। उसके द्वारा नकदी लेकर आने-जाने वाले लोगों को चिन्हित किया जाता था और फिर मुखबिरी कर अपने सहअभियुक्तों को जानकारी देकर और उन्हें बुलाकर योजना बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त ओसामा द्वारा पूछताछ में बताया कि उसने स्नातक तक पढ़ाई की है। काम-धंधा न होने के कारण वह घटनाएं करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह मिलकर आने-जाने वाले लोगों की रैकी करने के उपरांत बाइक से या रास्ते में छिपकर मौका पाकर किसी सुनसान जगह पर घटना को अंजाम देकर भाग जाते थे। फरार अभियुक्त गुलफाम जनपद अलीगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है और गोकश भी है। गोकशी आदि की घटनाओं में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। अभियुक्त देवेंद्र उर्फ छोटू व करतार सिंह भी पूर्व में जनपद मथुरा से गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। संवाद
कई व्यापारी थे शातिरों के निशाने पर
हाथरस। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के निशाने पर कई अन्य व्यापारी भी थे, जिनके साथ यह लोग लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना तैयार कर रहे थे। इनके द्वारा बल्लभगढ़ के एक व्यापारी के साथ घटना को अंजाम दिया जाना था। इसके लिए बली मुहम्मद ने क्लोरोफाम की व्यवस्था भी कर रखी थी। मंडी का एक और व्यापारी भी इनके निशाने पर था। संवाद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
मुरसान प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, एसएसआई रामनरेश, एसओजी प्रभारी अभय कुमार शर्मा, सौदान सिंह, एसआई यतेंद्र सिंह, एसआई धीरेंद्र सिंह, एचसी जवाहर लाल, संदीप, चंद्रपाल, पवनेश, सचिन शर्मा, सोनवीर सिंह, चेतन एसओजी, रमन, रिंकू, जोगेन्द्र सिंह, आकाश मलिक, राहुल बालियान, गौरव चौधरी, शैलेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed