फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Six lakh people of the district got e-labor card made

हाथरस : जिले के छह लाख लोगों ने बनवाया ई श्रम कार्ड

Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Six lakh people of the district got e-labor card made
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के छह लाख लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनवा लिए हैं। इनमें 52 फीसदी महिलाओं की भागीदारी है। खास बात यह है कि इस बार जिले में लक्ष्य से अधिक ई-श्रम कार्ड बने हैं। कार्ड पाने वाले लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की आस है।
उल्लेखनीय है कि जिले को पांच लाख 83 हजार ई-श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य शासन से मिला था। जिले भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व श्रम कार्यालय में ई श्रम कार्ड बनवाए गए। इसमें छह लाख लोग पंजीकृत हो चुके हैं। इस कार्ड के जरिये दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, एक लाख रुपये दिव्यांगता और पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ई श्रम कार्ड पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के जरिये आपदा के समय में भी लोगों तक आसानी से राहत पहुंच सकेगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि शासन से पांच लाख 83 हजार कार्ड बनवाने का लक्ष्य आया था। इसके सापेक्ष छह लाख ई-श्रम कार्ड बने हैं। इसमें 52 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed