{"_id":"6293b0771fe6c328f171d8cb","slug":"hathras-six-days-have-passed-the-murder-of-the-woman-has-not-been-revealed-yet-hathras-news-ali292691612","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छह दिन बीते, अभी तक नहीं हुआ महिला की हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छह दिन बीते, अभी तक नहीं हुआ महिला की हत्या का खुलासा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बीचों-बीच घंटाघर-गांधी चौक पर छह दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। मृत महिला के बेटे के बेटे को भी पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। ऐसे में यह पूरा घटनाक्रम पहेली बना हुआ है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दीं और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन वारदात का अभी राजफाश नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात्रि में 50 वर्षीय रीता अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल निवासी घंटाघर गांधी चौक की उनके मकान के अंदर ही हत्या कर दी गई थी। उनका 22 वर्षीय बेटा यशु भी लापता है। इस हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अभी तक न तो महिला की हत्या का राजफाश कर सकी है और न ही उनके बेटे की तलाश कर सकी है।
पुलिस ने फिर कई स्थानों पर दबिशें दीं और कुछ लोगों से पूछताछ की। बाहर के प्रदेशों में भी पुलिस दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर है। वैसे कोतवाली निरीक्षक लोकेश भाटी का कहना है कि पुलिस महिला के बेटे की तलाश कर रही है और वारदात का खुलासा करने में लगी है। संवाद