{"_id":"5ef390858ebc3e42b76cd176","slug":"hathras-six-corona-infected-and-found-12-patients-healthy-hathras-news-ali236975540","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना के छह संक्रमित और मिले, 12 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना के छह संक्रमित और मिले, 12 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को शहर में कोरोना के पांच संक्रमित मिले, जबकि एक संक्रमित सासनी के गांव द्वारिकापुर का निकला। वहीं 12 मरीज स्वस्थ भी हो गए। इन्हें मुरसान के कोविड-1 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
कोरोना के संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ रही है। बुधवार को छह नए केस सामने आए हैं। इसमें गणेशगंज का एक बर्तन व्यापारी व उसका बेटा शामिल है। इस व्यापारी की पत्नी पहले से ही कोरोना संक्रमित है। वह कोविड-1 अस्पताल में दाखिल है। सीकनापान गली निवासी एक संक्रमित व्यक्ति की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। वह पहले से ही क्वारंटीन थी।
कैलाशनगर के एक युवक की रिपोर्ट भी पॉ जिटिव आई है। इसके अलावा गिजरौली का भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। सासनी के गांव द्वारिकापुर का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इधर, 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, 12 लोग स्वस्थ भी हुए हैं और इन्हें एल-1 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर का कहना है कि जिले में फिलहाल 46 एक्टिव केस हैं।