{"_id":"5f9efa7c8ebc3e9bf85202c0","slug":"hathras-situation-in-jamuna-bagh-case-officials-keep-an-eye-hathras-news-ali247768775","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जमुना बाग प्रकरण में रही यथा स्थिति, अधिकारियों की रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जमुना बाग प्रकरण में रही यथा स्थिति, अधिकारियों की रही नजर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जमुना बाग में रविवार को भी यथास्थिति बरकरार रही और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की नजर वहां जमी रही। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले जमुना बाग में भूखंड के विवाद को लेकर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा के समर्थकों में झड़प हो गई थी।
पुलिस ने वहां मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। एसडीएम सदर ने वहां यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 16 लोगों को पाबंद भी किया था। वहीं चूंकि दोनों नेता भाजपा के हैं, इसलिए भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने भी इस पूरे मामले की रिपोर्ट आलाकमान को दे दी थी। रविवार को इस प्रकरण में खामोशी छाई रही।