{"_id":"5f81b98f8ebc3e9bca1af6cb","slug":"hathras-sit-again-questioned-many-villagers-investigation-continues-hathras-news-ali24589597","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एसआईटी ने फिर कई ग्रामीणों से की पूछताछ, छानबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एसआईटी ने फिर कई ग्रामीणों से की पूछताछ, छानबीन जारी
विज्ञापन
फोटो12 हाथरस: बिटिया के गांव में मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के प्रकरण में एसआईटी की जांच पड़ताल भी जारी है। शनिवार को फिर एसआईटी ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की। कुछ लोगों को तो पुलिस गांव से पुलिस लाइन तक छोड़कर आई। इस पूरे मामले में बाहर से आने वाले लोगों के बारे में भी पूछताछ की गई। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई। तथ्यों की जानकारी भी ली गई।
बिटिया के मामले में करीब दस दिन से एसआईटी जांच कर रही है। तीन सदस्यीय एसआईटी इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। दो दिन पहले 40 ग्रामीणों को नोटिस भी दिया गया था। नोटिस के जरिये ग्रामीणोें को गांव में ही बुलाया गया था। पीड़िता के घर पर एसआईटी कई बार पहुंची। घटनास्थल भी देखा और सारे तथ्यों की जानकारी भी ली।
एसआईटी लगातार लोगों से पूछताछ भी कर रही है। एसआईटी ने जिन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था, वह फिर एसआईटी के समक्ष बयान देने के लिए पहुंचे। कुछ अन्य तथ्यों को लेकर भी एसआईटी ने पूछताछ और छानबीन की। शनिवार को फिर यह चर्चा रही कि एसआईटी गांव में आएगी और वारदात के दृश्य का रिक्रिएशन करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।