फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sisters tie love on the wrists of brothers

हाथरस : बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार

Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sisters tie love on the wrists of brothers
हाथरस : भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार पर रविवार को भाई-बहन का अटूट प्रेम एक बार फिर साकार हुआ। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। भाइयों ने उन्हें उनकी रक्षा का वचन दिया। इस मौके पर बहनों को भाइयों ने उपहार और दक्षिणा भी दी।
ग्रामीण क्षेत्र में काफी लोगों ने ससुराल जाकर बूरा खाने की रस्म भी निभाई। बहनों ने उपवास रखा और भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। घेवर व अन्य मिठाई खिलाकर भाइयों मुंह मीठा कराया। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद बेहद खुश दिखाई दीं। रक्षाबंधन के दिन बहनों ने अपने हाथों पर मेहंदी भी लगाई। युवतियों में इस त्योहार के दिन सजने संवरने की होड़ भी दिखी। सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन के संदेश सुबह से शाम तक वायरल हुए। शुभकामनाओं का दौर चला।
विज्ञापन

दोपहर तक खत्म हुआ घेवर व अन्य मिठाइयां
हाथरस। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के देसी घी व वनस्पति मिठाइयों के विक्रेताओं दुकानों पर घेवर व अन्य मिठाइयां खरीदने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर को अधिकांश दुकानों पर घेवर व अन्य मिठाइयां खत्म हो गईं। दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। वहीं गिफ्ट गैलरी में भी लोगों ने खूब खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed