फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sir, it has been 17-18 hours, there is no arrangement of food

हाथरस: साहब, 17-18 घंटे हो गए आए हुए, खाने की व्यवस्था नहीं हैं...

Sun, 17 May 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sir, it has been 17-18 hours, there is no arrangement of food
हाथरस: स्पोर्ट्स स्टेडियम में घर जाने के इंतजार में बैठे प्रवासी मजदूर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन ने राजस्थान से आए हुए प्रवासियों को उनके जनपदों तक भेजने के लिए जिले को नोडल केंद्र बनाया गया है। इसके चलते प्रशासन मथुरा-बरेली मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाकर उन्हें बसों द्वारा उनके शहरों को भेजने का काम कर रहा है। यहां पर प्रवासियों के रुकने के लिए तंबू लगाए गए हैं। प्रवासियों की यहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। डीएम के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाल पूछने पर प्रवासी मजदूरों ने अपना दुखड़ा रोया। बोले कि साहब, 17 घंटे हो गए, खाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को कई शहरों के सैकड़ों प्रवासी एकत्रित हुए, लेकिन कुछ शहरों के कम लोग होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रवासियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा एक बस में करीब 50 लोगों को ले जाया जा रहा है, जिसमें कई शहरों के लोग दर्जनभर से भी कम एकत्रित हो सके हैं। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वह लोग अपने शहर के अन्य लोगों का आने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार की दोपहर को प्रवासियों का हालचाल पूछने के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीडीओ आरबी भास्कर व स्वास्थ विभाग के लोग एकत्रित होकर उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रवासियों ने डीएम को बताया कि उन्हें यहां स्टेडियम में आए हुए 17-18 घंटे हो गए, लेकिन उनके खाने की व्यवस्था अभी तक किसी ने नहीं की है। खाना लेने गए लोगों को खाना देने वाले लोग अभद्र व्यवहार करके वहां से भगा रहे हैं। स्टेडियम में कई जगहों पर खाने की भी बेकद्री की जा रही है। कुछ लोग खाने के पैकेटों को फील्ड में फेंक गए। जिसे सफाई कर्मी जगह-जगह से उठाकर ले जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर भी सफाई कर्मचारी जगह-जगह लगे हुऐ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed