फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Silent procession taken out in protest against the killing of Hindu activists

हाथरस : हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस

Wed, 23 Feb 2022 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Silent procession taken out in protest against the killing of Hindu activists
हाथरस : हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में जुलूस निकालते हिंदू संगठों से जुड़े लोग। स? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के विरोध में हिंदू समाज के लोगों ने मंगलवार को शहर के तालाब चौराहा स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट से काली पट्टी बांधकर मौन मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।
शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए घंटाघर पर शांति पाठ करने के बाद मौन मार्च का समापन हुआ। इससे पूर्व हिंदू संगठनों के लोग पुरानी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुये। सभी ने हिंदू संगठनों के मृत कार्यकर्ताओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मौन निकाला। जुलूस पुरानी कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान,अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग, चक्की बाजार, नयागंज, नजिहाई बाजार होते हुए घंटाघर पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

हत्याओं से आक्रोशित हिंदू समाज के लोग शांत होकर चल रहे थे। शहर के प्रमुख चौराहों पर दो मिनट रुकने के बाद प्रदर्शनकारियों का कारवां फिर आगे बढ़ा। इससे पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी डॉ. यूएस गौड़ ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्व एवं हिंदू विरोधी मानसिकता के तत्व हिंदू समाज को तोड़ने एवं डराने का षडयंत्र कर रहे हैं। ऐसे षडयंत्र पहले भी रचते रहे जाते रहे हैं, लेकिन हिंदू समाज को तोड़ने के ऐसे लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नही नहीं हुए। जुलूस में शहर के डॉक्टर, अध्यापक, समाजसेवी और विभिन्न समाज के संगठनों के प्रमुख के अलावा महिलाएं और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed