फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Silence prevails in hotspot areas, movement in other areas

हाथरस: हॉटस्पॉट इलाकों में छाया रहा सन्नाटा, अन्य इलाकों में चहल-पहल

Sun, 17 May 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Silence prevails in hotspot areas, movement in other areas
फोटो08,09 शहर के घंटा घर बाजार में पसरा सन्नटा व मुरसान गेट पर लगी बैरीकेटिग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में जहां फिर सन्नाटा छाया रहा, वहीं अन्य बाजारों में सुबह से शाम तक भीड़ रही और लोगों ने खरीददारी की। ऐसे में कोरोना के खौफ के बीच लोगों की सामान्य दिनचर्या पटरी पर लौट रही है। इधर, लोगों के जेहन में यह सवाल भी बार-बार खड़ा हो रहा है कि आखिर हॉटस्पॉट वाले इलाके में बाजार कब खोलने की अनुमति दी जाएगी। वहीं बाजारों में उमड़ी भीड़ फिर सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गई।

शहर के घंटाघर व आस-पास के इलाकों के अलावा कई बाजार हॉटस्पॉट के दायरे में है। ऐसे में यह इलाका शनिवार को भी पूरी तरह से लॉकडाउन रहा। यहां खामोशी ही छाई रही। कुछ स्थानों पर जरूर आवाजाही रही। पुलिस ने यहां काफी बेरिकेडिंग कर रखी हैं। इधर, शहर के अन्य बाजारों में खासी चहल-पहल रही। गैस एजेंसी, सरकारी कार्यालयों, जन सेवा केंद्रों व राशन की दुकानों पर भीड़ देखी गई। शहर के अन्य इलाकों में भी आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed