{"_id":"63b7104addac511c58356c29","slug":"hathras-sick-shikshamitra-s-condition-deteriorated-death-hathras-news-ali308457375","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीमार चल रहे शिक्षामित्र की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीमार चल रहे शिक्षामित्र की बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
काफी समय से बीमार चल रहे शिक्षामित्र की अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षामित्रों में भी उनकी मौत को लेकर शोक है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शेखूपुर मदन निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र ध्रुव सिंह अपने ही गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजेश वरिष्ठ ने बताया कि प्रमोद कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे।
बुधवार की देर रात को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार गांव में हुआ। वहां काफी शिक्षामित्रों ने पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। संवाद