हाथरस : गणेश शोभायात्रा के साथ श्रीरामलीला महोत्सव शुरू
सार
गणेश यात्रा श्रीरामलीला मैदान से शुरू होकर मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, सेंट्रल बैंक, बस स्टैंड, शहीद पार्क, कमला बाजार, गांधी चौक, ठंडी सड़क होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। भक्तों ने भगवान गणेश की आरती उतारी और प्रसाद लगाया। इसके बाद रामलीला मंचन का शुभारंभ प्रदीप कुमार अग्रवाल, संगीता अग्रवाल ने स्वरूपों की आरती उतारकर किया।
विज्ञापन