फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shopkeeper accuses Kabadi of extorting money from stray

हाथरस: दुकानदार ने कबाड़ी पर लगायी गल्ले से पैसे निकालने का आरोप

Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Shopkeeper accuses Kabadi of extorting money from stray
दुकानदार ने कबाड़ी पर लगाया गल्ले से पैसे निकालने का आरोप
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान कस्बे की पेंठ फाटक के पास स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल कीनदुकान से सोमवार को मोबाइल का कबाड़ा खरीदने वाला कबाड़ी गल्ले से रुपए चुरा ले गया। जिसकी शिकायत दुकानदार द्वारा मुरसान कोतवाली में की गई। दुकानदार ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।
प्रवेश कुमार निवासी सुरतिया मुरसान ने पुलिस को बताया कि वह स्टेशन रोड केबिन के पास मोबाइल की दुकान में रिपेयरिंग का काम करता है। सोमवार को उसकी दुकान पर एक कबाड़ी टूटे-फूटे मोबाइलों को खरीदने के लिए आया था। दुकानदार का आरोप है कि सोमवार की दोपहर को उसका भाई भी दुकान पर मौजूद था। प्रवेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया था और वह खुद एक मोबाइल रिपेयरिंग का काम अंदर बैठकर कर रहा थाल।
विज्ञापन

इस दौरान कबाड़ी गल्ले में रखे एक लाख 20 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। कबाड़ी को काफी जगहों पर तलाश किया गया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। प्रवेश का कहना है कि वह कबाड़ी उसकी दुकान पर एक थैले में कबाड़ छोड़ गया है और अपना एक विजिटिंग कार्ड दे गया है। प्रवेश ने बताया कि शिकायत करने के तीन दिन बाद कार्यवाही न होने पर उसने शुक्रवार को पीआरवी पुलिस को बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed