फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Several important proposals including budget were passed in the meeting of district panchayat

हाथरस: जिला पंचायत की बैठक में बजट सहित कई अहम प्रस्ताव हुए पास

Tue, 16 Jun 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Several important proposals including budget were passed in the meeting of district panchayat
हाथरस: जिला पंचायत की बैठक में हिस्सा लेते जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य सदस्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत की एक अहम बैठक विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला पंचायत के बजट, पीएमजीएसवाई की कार्ययोजना, मनरेगा, लेबर बजट के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में भेजे गए 25 लाख रुपये की धनराशि को भी मौजूदा सदस्यों ने अपना अनुमोदन दिया।
सीडीओ आरबी भास्कर की मौजूदगी में हुई बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह यादव ने बोर्ड की बैठक में पहली बार आने पर सांसद राजवीर सिंह दिलेर का स्वागत किया। उन्होंने बैठक में मौजूद सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय व सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना का भी स्वागत किया। बैठक की शुरुआत में 37 में से 13 सदस्यों की मौजूदगी जरूरी थी। ऐसे में वहां 17 सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में बजट व पीएमजीएसवाई की कार्ययोजना पारित की जानी थी तो वहां आधे से ज्यादा सदस्यों की मौजूदगी जरूरी थी। इस दौरान वहां बजट की बैठक के लिए पर्याप्त सदस्य भी जुट गए।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत का अनुमानित पुनरीक्षित बजट वर्ष 2019-20 आय पक्ष 65,96,35,669 रुपये के सापेक्ष 38,72,62,057 व्यय किया जाना प्रस्तावित पेश हुआ। इसे बैठक में पास कर दिया गया। जिला पंचायत का अनुमानित मूल बजट वर्ष 2020-21 आय पक्ष 59,29,73,612 रुपये के सापेक्ष 56,05,91,000 रुपये व्यय किया जाना प्रस्तावित हुआ। इसे भी वहां सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। पीएमजीएसवाई की कार्य योजना भी सर्वसम्मति से पारित की गई। मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में भेजे गए 25 लाख रुपये पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और इसका अनुमोदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह यादव ने किया व अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी, रामेश्वर उपाध्याय, सरोज देवी, कल्पना उपाध्याय, बृजमोहन राही, सुरेंद्र सिंह बघेल, मुन्नी देवी, आशादेवी, राजकुमार, सत्यप्रकाश, रामवती, निर्मला देवी, हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, सासनी ब्लॉक प्रमुख राजवाला, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रीना देवी मुख्य रूप से मौजूद थे। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

एक सदस्य बहिष्कार की घोषणा कर चले गए
हाथरस। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी वहां पहुंचकर बैठक का बहिष्कार कर चले गए। उनका कहना था कि बैठक के लिए सदस्य संख्या पर्याप्त नहीं है। ऐसे में वह बैठक का बहिष्कार करते हैं। गुड्डू चौधरी ने अपने हस्ताक्षर भी उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed