फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seven thousand farmers will sell wheat by giving registration number

हाथरस : सात हजार किसान पंजीकरण नंबर बताकर बेचेंगे गेहूं

Sat, 22 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Seven thousand farmers will sell wheat by giving registration number
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंचने वालेे किसानों को अपना पंजीकरण और मोबाइल नंबर बताना होगा। पंजीकरण नंबर डालने के बाद ई पॉस मशीन में पूरा ब्योरा आ जाएगा। उसके बाद ही किसान क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। अब तक कुल 15 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से आठ हजार किसानों से अब तक 53 क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचा है। इसके साथ जिले में अब तक तीन लाख 51 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते गल्ला मंडी बंद होने से जिले में गेहूं की खरीद में लगातार तेजी आ रही है। किसान अपना गेहूं बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर ही पहुंच रहे हैं। किसानों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण कराने के साथ इस बार नामिनी की सुविधा भी दी गई है। जिले के कुल 15 हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले तीन हजार अधिक है। अब तक आठ हजार किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच दिया है। सात हजार किसान अभी गेहूं बेचने से रह गए हैं।
विज्ञापन

अब यह किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचेंगे तो उन्हें पहले अपना पंजीकरण नंबर और मोबाइल नंबर बताना होगा। इसके साथ केंद्र प्रभारी के सामने उनका पूरा ब्योरा आ जाएगा। किसान निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही गेहूं बेच सकेंगे। ई पॉस मशीन से गेहूं खरीद में पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर ई पॉस मशीन आ गई हैं। किसान अपना पंजीकरण नंबर और मोबाइल नंबर बताएंगे। उसके बाद पूरा ब्योरा केंद्र प्रभारी के सामने होगा। ई पॉस मशीन से गेहूं खरीद में पारदर्शिता आएगी।
-राजेश कुमार, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed