फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seven selected lecturer got appointment letter

Hathras News: सात चयनित प्रवक्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम ने साफ्टवेयर से बांटे अपॉइंटमेंट लेटर

Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हाथरस के रहने वाले नवचयनित सात प्रवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने एनआईसी द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए। 
 

विज्ञापन
Seven selected lecturer got appointment letter
नवनियुक्त प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र देते हाथरस सांसद, विधायक व डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नवचयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को मुख्यमंत्री ने एनआईसी द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से पदस्थापना एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए।

विज्ञापन


हाथरस के निवासी सात नवचयनित प्रवक्ताओं में धीरत कुमार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रसूलगढ़ पहासू बुलंदशहर, संजीव कुमार व बृज भूषण की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा अनुभव पाठक की पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर अलाउद्दीनपुर सहावर कासगंज, प्रशांत कुमार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर भरगैन पटवाली कासगंज, सुजाता सिंह की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जैतपुर महोबा, श्याम सुंदर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर सबलगढ नजीबाबाद बिजनौर में नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातों चयनित प्रवक्ताओं को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह और जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed