{"_id":"5f0369a98ebc3e430f3f816a","slug":"hathras-seven-fake-teachers-caught-from-human-wealth-portal-hathras-news-ali2379854164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मानव संपदा पोर्टल से पकड़ में आए सात फर्जी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मानव संपदा पोर्टल से पकड़ में आए सात फर्जी शिक्षक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसआईटी की जांच में फंसे जिले के सात शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा मानव संपदा पर फीड हो गया है। इसे लेकर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा ने बीएसए को पत्र जारी कर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। विभाग द्वारा सूची की जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की सेवाओं संबंधी विवरण एवं अभिलेखों को ऑनलाइन किया जा रहा है।
इस क्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 में फर्जी एवं टैंपर्ड प्रमाणपत्र धारी अभ्यर्थियों के संबंध में एसआईटी द्वारा प्राप्त कराई गई प्रदेशभर में 4706 फर्जी अभ्यर्थियों की सूची में से 342 मानव संपदा पोर्टल पर चिह्नित किए गए हैं, जिनमें हाथरस के सात शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। इस सूची में शामिल शिक्षकों में तीन सादाबाद विकास खंड के हैं, जबकि एक हसायन, एक मुरसान, एक सिकंदराराऊ और एक अन्य विकास खंड के शिक्षक हैं।
मानव संपदा पोर्टल पर चिह्नित फर्जी शिक्षकों के बारे में जानकारी की जा रही है। सूची का मिलान कराने के बाद जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।