फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seven driver-operators who have low roadways earnings fall

हाथरस: रोडवेज के कम आमदनी लाने वाले सात चालक-परिचालकों पर गिरी गाज

Fri, 21 Aug 2020 02:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seven driver-operators who have low roadways earnings fall
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो में आमदनी को गिराने वाले चालक-परिचालकों पर डिपो की अफसरों की गाज आखिर गिर ही गई है। एआरएम ने सात चालक परिचालकों की संविदा समाप्त करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है। इससे अन्य कर्मियों में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की कई महीने से आमदनी सही नहीं चल रही है। इस कारण डिपो की आमदनी का ग्राफ करीब दस प्रतिशत गिर गया है। निगम के अफसरों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग के दौरान आमदनी बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसे लेकर डिपो एआरएम शशी रानी ने समीक्षा के दौरान कम आमदनी लाने वाले सात चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

अन्य कर्मियों की काम में हीलाहवाली का ब्योरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। यदि वह सुधार नहीं लाए तो इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि कम लोड फैक्टर व आमदनी लाने वाले सात चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed