फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Send potential TB patients for investigation nearby government health center

हाथरस : संभावित टीबी रोगियों को जांच के लिए भेजें पास के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Send potential TB patients for investigation nearby government health center
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला क्षय रोग केंद्र हाथरस पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण भारती की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के सभी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें डॉ. प्रवीन ने सभी से संभावित टीबी मरीजों को जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजने की अपील की।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी निजी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सकों को अब टीबी रोगियों की सूचना नि:क्षय पोर्टल पर अंकित करानी जरूरी हो गई है। इस सिलसिले में महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा लखनऊ ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह संभावित टीबी रोगियों को जांच के लिए पास के सरकारी स्वास्थ्य केंन्द्र पर भेजें। क्षय रोग की पुष्टि होने पर निजी क्षेत्र के आयुष, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों को प्रति मरीज पांच सौ रुपये की धनराशि उनके पंजीकृत बैंक खाते में भेजी जाएगी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोगियों को सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed