फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Send pornographic photos of girlfriend to her in-laws to break the marriage

हाथरस: प्रेमिका की शादी तोड़वाने के लिए उसके होने वाले ससुर को भेजे अश्लील फोटो

Wed, 26 Feb 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Send pornographic photos of girlfriend to her in-laws to break the marriage
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की की शादी में बाधा डालने की कोशिश की। उसने फर्जी आईडी से इस लड़की के कुछ अश्लील फोटो उसके होने वाले ससुर, जेठ और अन्य ससुरालीजनों को भेज दिए। जानकारी होने पर लड़की के पिता ने हाथरस जंक्शन कोतवाली में मुुकदमा दर्ज करा दिया। अब पुलिस ने तीन माह बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक युवक अपनी रिश्तेदारी में आता रहता था। पड़ोस में रहने वाली एक युवती को वह इकतरफा प्यार कर बैठा और उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया, लेकिन इस लड़की ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस बीच लड़की की शादी तय हो गई। ऐसे में यह युवक इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने इस लड़की की शादी में बाधा डालने के लिए लड़की के होने वाले ससुर, जेठ व कुछ अन्य ससुरालीजनों पर फर्जी मेल आईडी से उसके अश्लील फोटो व आपत्तिजनक कमेंट लिखकर भेज दिए। उसने इन लोगों को धमकियां भी दीं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर लड़की के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यह मुकदमा 12 नवंबर 2019 को दर्ज कराया गया। पुलिस ने उसके बाद इसकी विवेचना शुरू कर दी और सर्विलांस का सहारा लेकर इस युवक को खोज निकाला। अब पुलिस ने इस युवक जाविर खान पुत्र इस्ताक खान निवासी रायट थाना लोधा अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यह हरकत इस युवक ने ही इकतरफा प्यार में की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed